Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री स्थित रबर के गोदाम में अचानक आग गयी।आग लगने से आस पास के क्षेत्र मेंअफरा–तफरी का माहौल बन गया घटना की सूचना गोदाम मालिक गौतम जायसवाल ने अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
बताया जाता है की घटना के समय गोदाम में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच बारिश और तेज गर्जन के कारण चिंगारी उठी और रबर में आग लग गई,और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।इस घटना में अनुमानतः एक लाख का नुकसान हुआ है।
Advertisement




