जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के समीप रविवार को ऑटो और रैपिडो चालकों ने किराया दर में लगातार हो रही कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे चालकों ने एक स्वर में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि घटती किराया दरों ने उनकी आय पर गंभीर असर डाला है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
लगातार घटती दरों से बढ़ी मुश्किलें। प्रदर्शनकारी चालकों ने बताया कि पहले उन्हें प्रति किलोमीटर 30 रुपये मिलते थे, जिसे घटाकर 15 रुपये कर दिया गया। अब यह दर और कम होकर 12 रुपये प्रति किलोमीटर रह गई है। चालकों का कहना है कि इस लगातार कमी से उनकी दैनिक कमाई आधी से भी कम हो गई है। महंगाई के दौर में आजीविका पर संकट चालकों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, वाहन मेंटेनेंस और घरेलू खर्चों के बीच इतनी कम आय में गुजारा करना बेहद कठिन हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां किराया घटाकर सीधे तौर पर चालकों पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं। मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन प्रदर्शन के दौरान चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किराया दर में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। साथ ही, अपनी मांगों के समर्थन में चालकों ने सोमवार को ऑटो और रैपिडो सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है, ताकि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा




