सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में विगत कुछ दिनों पूर्व आदित्यपुर के 7 एलएफ में आवास बोर्ड द्वारा बाउंड्री तोड़े जाने को लेकर नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के उनकी ज़मीन को आवास बोर्ड ने तोड़ दिया, जो कि पूरी तरह से गलत है। नीरज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में कागजात दिखाए, तो आवास बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि वह कुछ दिन इंतजार करें, फिर से बाउंड्री कर लेंगे।

यह गलतफहमी में हो गई है। इस स्थिति को लेकर नीरज कुमार ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उचित प्रक्रिया और सूचना प्रदान किए बिना इस तरह की कार्रवाई की गई, जो उनके लिए अनुचित और अत्यंत दुखद और परेशानी का कारण बन गया है। उनके मुताबिक, यह कदम पूरी तरह से गलत और मनमाना हैं। नीरज कुमार ने कहा कि 2007 से 2024 तक इस जमीन का पैसा जमा कर चुके हैं।




