मुजफ्फरपुर : बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत और तीन लोगो की आंखों की रोशनी चली गई है। यह घटना शहर के काजी मोहम्मद पुर थाना क्षेत्र के सादपुरा पोखरिया पीर अंबेडकर नगर मोहल्ले की है। दोनों लोगों का एसकेएमसीएच मे इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र उमेश शाह 50 और पप्पू राम 32 है। आंखों की रोशनी गंवाने वालों में राजू शाह की उम्र 45,धर्मेंद्र राम की 26,और एक व्यक्ति और शामिल है। शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है। जगह-जगह छापेमारी कर रही है ।सूत्रों के अनुसार मोहल्ले के तीन लोगों पर शराब बेचने का आरोप लगा है। आरोपी शिवचंद्र पासवान की पत्नी और बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।शिव चंद्र फरार है। पप्पू यादव के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, और उमेश शाह के परिजन असम में रहते हैं। उनके आने के बाद ही दांह संस्कार किया जाएगा।




