
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 31-32 स्थित रायडीह बस्ती में भगवती क्लब संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने और पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन पं सत्यनारायण चौबे और कृष्ण कुमार झा के द्वारा भगवती क्लब संघ के पदाधिकारीयो सदस्यों की उपस्थिति में भूमि पूजन कराया गया । भूमि पूजन के मौके पर संघ के अध्यक्ष व अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि भगवती संघ द्वारा लगभग 18 वर्षों से लगातार पूजा किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से कलश स्थापना के साथ मां का विधिवत पूजा अर्चना और आराधना शुरू हो जायेगी, जो 24 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समापन होगा। महाअष्टमी व महानवमीको महा आरती के साथ, महाभोग का वितरण किया जायेगा।
भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष ओम प्रकाश वरीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता कमल रहा पप्पू रजक अमरेश कुमार महासचिव दीपक कुमार झा मुख्य कोषाध्यक्ष अशोक कुमार और कुशल अध्यक्ष गौरव गुप्ता प्रेस प्रवक्ता अंकित कुमार और दुर्गेश मिश्रा अजय कुमार सिंह नवीन कुमार सचिव दिवाकर कुमार विवेक प्रसाद आदि उपस्थित रहे




