रांची: समाज के प्रति सदैव आगे रहने, समाज हित में कार्य करने, और समाज की विकास के लिए निरंतर समाज हित में कार्य करते रहने के कार्यों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुनील श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के सदस्यता प्रभारी की जिम्मेवारी देते हुए पदाधिकारी नियुक्त किया गया है । सुनील श्रीवास्तव के ज़िम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने आशा व्यक्त किया है कि उनके नियुक्ति से कायस्थ महासभा मजबूत और विकासशील होगा। बरसों से कायस्थ महासभा की कार्यों में रुचि रखने और निरंतर कायस्थ महासभा को मजबूत करने के दिशा में किए जा रहे कार्यों का ही प्रतिफल है कि सुनील श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।




