जमशेदपुर : भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति,एवम द्वितीय राष्ट्रपति,विद्वान,दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाता है इसी क्रम में जमशेदपुर के बारीडीह स्तिथ डिफोडिल्स हाई स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राएं शिक्षक मौजूद थे जिनके द्वारा राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किए वही छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की भारत के हर किसी को सामाजिक और इंसानियत का प्रति सचेत होना होगा क्योंकि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

इसलिए हम सभी को छोटे-छोटे कार्य के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने में भागीदार बनने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने कहा की वर्तमान में विज्ञान की ओर हम लोग इस तरह बढ़ रहे हैं कि इंसानियत खत्म होती जा रही है हमें इससे बचना होगा इंसानियत को लेकर चलना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा उन्होंने बच्चों से आग्रह की है कि वे पढ़ लिखकर विश्व में भारत का नाम रोशन करें यही उनकी परिकल्पना है।






