सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा बस्ती स्थित नरेंद्र नगर राजकीय उच्च विद्यालय मैं फूड प्वाइजन से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए घटना का बारे में बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस दौरान सभी को नाश्ते में केक दिया गया जिसे खाते ही छठवीं सातवीं और आठवीं के एक दर्जन से ज्यादा बच्चो को बेचैनी होने लगी यह देख कार्यक्रम स्थल में अफरातफरी मच गई।

यह सूचना जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को मिली सभी स्कूल पहुंचे और एंबुलेंस के सहयोग से सभी को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से खुशी महतो, अनीशा, पहलाद कुमार मोदी और सेफाली बारिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन्हें एमजीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है वहीं घटना को लेकर छात्र नेता हेमंत पाठक अस्पताल पहुंचे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की पूरी लापरवाही स्कूल प्रबंधन की है और या जांच भी होना चाहिए कि आखिर नाश्ते में दिए गए केक और बिस्किट कहां से लाया गया।
उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए वही स्कूल के प्रभार प्रभारी आशा रानी ने स्कूल का बचाव करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के द्वारा आयोजित की गई थी जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित हो रही थी वहां बच्चों की संख्या ज्यादा होने और बार-बार बिजली काटने की वजह से गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी है जिसे स्कूल के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।




