
Jharkhand
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
Author: A K Mishra
जमशेदपुर : अपने ही दोस्त से बदला लेने के लिए हथियार लेकर निकले युवक को उलीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया . प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी वचन देव कुजुर ने जानकारी दी की ,बीते देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि शंकोसाई रोड नंबर 5 टावर मैदान में एक युवक हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है . जिसके बाद वरीय अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली के नेतृत्व में पुलिस ने वहां छापामारी की जहां संदिग्ध अवस्था घूमते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली जिसके कमर से…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान मंच की विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धा के साथ पुष्प अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए परशुराम सेना के अध्यक्ष कमल किशोर ने भगवान परशुराम को न्याय, सत्य और धर्म…
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले की 22 वें एसपी के रूप में 2013 बैच की IPS निधि द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक के रूप में रविवार को पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण से पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया उसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एसपी के रूप में कार्यभार संभालते ही निधि द्विवेदी ने अपने सख्त इरादे स्पष्ट कर दिए. उन्होंने साफ कहा कि जिले में कानून- व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी. इससे पूर्व पाकुड़ जिले की एसपी…
जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम में अब मरीजों को व्हीलचेयर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी संख्या में व्हीलचेयर प्रदान की है, इसके साथ 10 नए- स्टेचर भी दी गई है. डिमना स्तिथ नए एमजीएम हॉस्पिटल बनने के बाद गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं हो रही थी। इतना तक की वार्ड में भर्ती ले जाने के बाद उन्हें वहां तक पहुंचाने के लिए भी व्हीलचेयर नहीं मिलती थी एक आद मिलती भी थी तो वह भी टूटे-फूटे होते थे जिससे मरीजों के चोटिल होने के आशंका…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नए उपायुक्त राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण कर लिया है शनिवार के शाम उपायुक्त कार्यालय में वर्तमान और पूर्व उपायुक्त के द्वारा कई कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक दूसरे को गुलदस्ता देखकर शुभकामनाएं दी वही कर्ण सत्यार्थी ने साढ़े 10 महीने के कार्यकाल का अनुभव बताते हुए कहा कि उनका प्रयास रहा की जितने भी केंद्र और राज्य के योजनाएं हैं। वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की कोई भी कार्य सरकारी तंत्र में निजी नहीं होता है सरकार की योजनाओं को ही क्रियान्वित करने की आवश्यकता है…
गिरिडीह : गिरिडीह जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी। तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे जोरासिमर निवासी लगभग 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सतगावां मुख्य मार्ग पर जोरासिमर गांव के पास हुई। तेज गति में चल रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। वाहन ने पहले सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पार करते हुए एक पेड़…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-08/2026 एवं 10/2026 के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जया किशोर सिंह ने कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में वरीय आरक्षी अधीक्षक उपायुक्त और एसडीओ को लिखित आवेदन देकर उसने 27 अप्रैल 2026 को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आमरण अनशन और उसके बाद आत्मदाह करने की घोषणा की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना के दो महीने बीत जाने के बावजूद अनुसंधान पदाधिकारी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे आरोपियों का…
रांची : झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 19 अप्रैल को तय हड़ताल और सभा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह कदम राज्य में होने वाली JPSC प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। संगठन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए यह फैसला लिया है। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी के अनुसार, टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला स्कूल में बैठक रखी गई थी, लेकिन उसी स्थान पर परीक्षा आयोजित होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना उचित समझा गया। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों से आने…
गिरिडीह : गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब एक पिता अपने छह मासूम बच्चों के साथ सड़क हादसे का शिकार हो गया. पीरटाँड थाना क्षेत्र अंतर्गत पालगंज के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल के अचानक चकमा देने से एक ही बाइक पर सवार सातों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में खुखरा निवासी 35 वर्षीय विनोद साव के साथ उनके छह बच्चे 9 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 12 वर्षीय संतोषी कुमारी, 7 वर्षीय कृति कुमारी, 2 वर्षीय अंकुश कुमार, 4 वर्षीय कोमल कुमारी और 5 वर्षीय अंकित कुमार शामिल…
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुथरपुर में निर्माणाधीन पुल में रंगदारी मांगने के मामले को लेकर पांडेय गिरोह के सदस्य पतरातू रोचाप निवासी गोपाल महतो का पुत्र अशोक महतो 29 वर्षीय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने भदानीनगर ओपी में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुथरपुर में एक निर्माणाधीन पुल मे पांडेय गिरोह के द्वारा मोबाईल से काम करने से पूर्व मैनेज करने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही मैनेज…