
Jharkhand
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
Author: A K Mishra
जमशेदपुर : कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने एसपी कार्यालय के सभागार में एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीटीएसपी सभी थाना के डीएसपी और प्रभारी मौजूद थे. बैठक को लेकर डीआईजी ने कहा कि 3 वर्षों में हुई फायरिंग के मामले की समीक्षा की गई जिसमें 35 मामले पेंडिंग है जिसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ उन्होंने कहा कि अब तक 120 आर्म्स जप्त किए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी सभी वरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
रांची, सरायकेला : खरसावां जिले के पुलिस कप्तान की कमान महिला तेज तर्रार पदाधिकारी निधि द्विवेदी को सौंपी गई । 2013 बैच की आइपीएस निधि द्विवेदी संभवत प्रभार जल्द ही 28वी पुलिस अधीक्षक के रूप में लेंगी जिला वासियों के महिला जिला पुलिस कप्तान से उम्मीदें जगी है और जिला वासियों की उम्मीद है कि अपराध अवैध कारोबार पर लगाम लगेंगे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित रूप से होगी।
जमशेदपुर :अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एस बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है। एक के बाद एक प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों की लगातार सफलता ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को प्लेसमेंट का ”पावरहाउस’ बना दिया है। यूनिवर्सिटी के छात्रों का चयन देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। इनमें टीटीईसी होल्डिंग्स, आईएनसी, रामकृष्णा फोर्जिंग और नौकरी डॉट कॉम (Naukri.com) शामिल हैं। यह संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का परिचायक है। प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए एवं बीटेक (सीएसई) के कुल 09 छात्रों का चयन टीटीईसी होल्डिंग्स, आईएनससी में हुआ है। इन…
चतरा : झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सगाई से ठीक पहले एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि युवक द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाए जाने के कारण युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना के बाद युवक के होश उड़…
रांची : झारखंड के महुलिया मोड़ पर हुई घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने 80 पहचान किए गए व्यक्तियों और 400 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। यह स्थिति एक सड़क दुर्घटना के बाद बनी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हिंसक घटना में 25 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए…
जमशेदपुर: पलाशबानी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य भरत राम लोहरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीट से निर्वाचित भरत राम लोहरा मूल रूप से इस क्षेत्र के खतियानधारी नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चुनाव के दौरान प्रस्तुत किया गया उनका जाति प्रमाण-पत्र संदिग्ध है। आरोप है कि प्रमाण-पत्र संख्या JHCST/2022/194655, जो 4 मई 2022 को मानगो अंचल कार्यालय से जारी हुआ, वह नियमों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि झारखंड सरकार के…
अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश: एनसीबी ने सरफराज आलम उर्फ राजा को किया गिरफ्तार।
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और कपाली ओपी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड के अभियुक्त मोहम्मद सरफराज आलम उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के तहत मोहम्मद सरफराज आलम उर्फ राजा, जो रहमतनगर, डांगरडीह, कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां, झारखंड का निवासी है, उसे 15 अप्रैल 2026 को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय था और विभिन्न राज्यों में इसकी तस्करी में संलिप्त था। बताया जा रहा है कि…
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के सोनारी क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध सोनारी तरुण संघ के द्वारा नव वर्ष का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस खास अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई, जिसमें अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस आयोजन में श्री लेदर के मालिक शेखर दे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजकों ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुलदस्ता…
रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में दुनियाह और मनोहरपुर स्टेशनों के बीच एक गंभीर घटना सामने आई, जब आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आग लग गई। चलती ट्रेन के पहियों से निकलती चिंगारी और धुएं को देखकर यात्रियों में डर फैल गया और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे। सूत्रों के अनुसार, करीब 35 किलोमीटर के भीतर दो अलग-अलग बार ऐसी स्थिति बनी। पहली बार सामान्य डिब्बे के पहियों में समस्या उत्पन्न हुई, जिससे आग भड़क उठी। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोकी…
जमशेदपुर : अमेरिकी इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले किए जाने का साजा नागरिक मंच जमशेदपुर ने विरोध जताते हुए दोनों देशों को युद्ध अपराधी घोषित करने की मांग की है. जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में धरने पर बैठकर इसका विरोध किया है. मंच ने कहा कि 28 फरवरी को निर्दोष ईरान पर इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से हमला किया था जो पूरी तरह से गलत है और इस हमले की वजह से पूरे विश्व में पेट्रोलियम पदार्थों की समस्या उत्पन्न हो गई ऐसे में भारत के नागरिकों से भी आग्रह है कि वे इन दोनो…