
Jharkhand
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
- सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनहित याचिका दायर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया निरीक्षण, साइट इंचार्ज ने बताया 3 महीने में काम होगा पूरा
- चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासक कार्यालय में बैठक, विस्थापित के मांगों का 19 सूत्री ज्ञापन विधायक ने प्रशासक को सौंपा
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
Author: A K Mishra
सरायकेला: कपाली ओपी इलाके के हासाडुंगरी आमबगान में सोमवार शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार समेत पकड़ा। बालू-ईंट भंडारण के पास से गिरफ्तार युवक के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है। आशंका है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कपाली ओपी को खुफिया जानकारी मिली कि हासाडुंगरी आमबागान क्षेत्र में कुरता-पाजामा पहने एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। मामले की गंभीरता…
रांची : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थित जागृति मैदान इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है। नगर निगम द्वारा यहां प्रशासनिक भवन निर्माण की घोषणा के बाद पार्षदों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक पक्ष इस निर्माण को शहर के विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से जरूरी बता रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष इसे बच्चों और आम नागरिकों के एकमात्र खुले मैदान पर अतिक्रमण मानते हुए विरोध कर रहा है। समर्थन करने वाले पार्षदों का तर्क है कि नगर निगम के पास एक सुसज्जित प्रशासनिक भवन…
Saraikella (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गेंगेरुली पंचायत के टूईबासा गांव में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडर्न जाहेरथान में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं की खबर सामने आए आज लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है. न जांच हुई, न दोषियों पर कोई कदम उठाया गया और न ही निर्माण कार्य की खामियों को दूर किया गया. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने पहले ही मीडिया के माध्यम से निर्माण कार्य की पोल खोल दी थी. उन्होंने बताया था कि जाहेरथान…
Saraikella (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर अहम कदम उठाया है. अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके तहत प्रतिदिन निर्धारित अंतराल पर कम से कम तीन बार घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा. जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था…
रांची: गर्मी की बढ़ती तपिश को नजर अंदाज करना एक बड़ी भूल साबित हो सकता है। बदलते मौसम और लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज धूप, लू और उमस न केवल असहजता पैदा करती है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी समस्याओं का होता है। जो खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इस मौसम में अधिक प्रभावित होते हैं। कई बार लोग काम की व्यस्तता या लापरवाही के कारण पानी पीना कम कर…
झारखंड: झारखंड के जूनियर डॉक्टरों के छात्रवृत्ति वृद्धि की वर्षों की मांग को अंततः झारखंड सरकार ने पूरी कर दी है जिस पर जूनियर डॉक्टर यूनियन ने खुशी का इजहार करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है. बता दे की बीते 5 वर्षों से पूरे झारखंड के सरकारी अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट,इंटर्न्स, टीयूटर और वरीय रेजिडेंट के डॉक्टर के द्वारा छात्रवृत्ति वृद्धि की मांग की जा रही थी जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले झारखंड में काफी कम छात्रवृत्ति दी जाती है। उनके अनुसार जूनियर डॉक्टरों को साढ़े ₹54000 से लेकर ₹63000 जबकि…
गुमला: जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच एक ठेकेदार को अपराधियों द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने कुख्यात राहुल सिंह गैंग का नाम लेकर ठेकेदार को भयभीत करने की कोशिश की। ठेकेदार को एक विदेशी (पुर्तगाल) नंबर से कॉल आया, जो तकनीकी रूप से फर्जी या स्पूफ्ड बताया जा रहा है। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान छिपाते हुए धमकी दी और तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद ठेकेदार के मोबाइल पर दो वीडियो क्लिप भेजे गए, जिनमें अपराध से जुड़े दृश्य और गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी दिखाई गई थी।…
जमशेदपुर : बाजार में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान खुचरा पैसों की कमी को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निरंतर सिक्का वितरण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज बैंक ऑफ़ इंडिया, बिष्टुपुर के सहयोग से प्राप्त तीन लाख रुपये के सिक्के चैंबर के सदस्यों के मध्य वितरित किए गए। चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। चैंबर इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, ताकि बाजार व्यवस्था…
Saraikela (संजीव मेहता) : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने 27 अप्रैल, 2026 को ‘आधुनिक पावर’ का एक सफल औद्योगिक दौरा आयोजित किया. विभाग के कुल 27 छात्रों ने इस दौरे में भाग लिया, जिससे उन्हें आधुनिक पावर प्लांट के संचालन का बहुमूल्य व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ. यह दौरा डॉ. अरविंद कुमार पटेल और डॉ. शैलेश कुमार झा के मार्गदर्शन और देखरेख में आयोजित किया गया था, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ रहे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान और वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणालियों के बीच के अंतर को पाटना…
Saraikela (संजीव मेहता) : नगर पंचायत सरायकेला में आज जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि देश की योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण और समग्र विकास की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक एकत्रित जानकारी आने वाले समय में सरकार की नीतियों…