Author: A K Mishra

जमशेदपुर: शहर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि (बर्फबारी) भी देखने को मिली। मौसम के इस बदले रूप से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा और ओलों ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ। अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर…

Read More

जमशेदपुर : बुधवार शाम लगभग 4 बजे जमशेदपुर के नीलडीह सिग्नल के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया। सबसे पहले एक तेज रफ्तार कार अचानक संतुलन खोकर पलट गई। इस घटना के चलते सड़क पर भारी जाम लग गया और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। आसपास मौजूद लोग स्थिति को समझने और संभालने की कोशिश कर ही रहे थे कि वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। इसी बीच, जाम की स्थिति के दौरान एक ट्रक ने दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर फिर से हलचल बढ़…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्तिथ जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपविकास आयुक्त (DDC) एवं सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं से सम्बंधित गोविंदपुर एवं घोड़ाबंधा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को रखा और उन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निम्नलिखित 9 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जिसमे गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत छूटी हुई बस्तियों में तत्काल पेयजल आपूर्ति शुरू करने, खराब पड़े लगभग 20 जलमीनारों की मरम्मती करण , जले हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करने.…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के प्रावधानों के अनुपालन में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला–खरसावाँ में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की प्रथम बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई है. बैठक में क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि तथा अभिभावक सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी, नियंत्रित एवं न्यायसंगत बनाने, अभिभावकों पर पड़ने वाले अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने तथा विभिन्न शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने…

Read More

रांची: ट्रेजरी घोटाले की तहकीकात में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पहले सिर्फ दरोगा और सिपाही इस खेल में लिप्त दिख रहे थे, लेकिन जांच आगे बढ़ते ही कई आईपीएस अफसर भी शक के दायरे में आ गए हैं। 14 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और जल्द बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 में कई जिलों के तत्कालीन एसपी ने नियमों को दरकिनार कर अपने स्तर से करोड़ों का भुगतान कर दिया। अब इसकी गहन जांच शुरू होने वाली है। मामला तब सामने आया जब बोकारो कोषागार में गड़बड़ी…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी छोटागोविंदपुर के सनातनपुर गांव की 11 वर्षीय लक्ष्मी मुंडा झारखण्ड सरकार के उपासना का शिकार हो गयी है वह एक्यूट ब्लड कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से त्रस्त है.लेकिन मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के MOU निरस्त हो जाने से टाटा कैंसर अस्पताल इलाज अधर मे लटक गया है जिससे अब वह जिंदगी की जंग लड़ रही है. इसे लेकर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता परितोष सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है की जल्द से जल्द टाटा कैंसर अस्पताल एवं जमशेदपुर के सभी अस्पताल MOU के प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए ताकि…

Read More

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर अंचल के उत्पाद विभाग के दरोगा अखिलेश कुमार द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 20 26 को रात्रि लगभग 8- 8:30 बजे के बीच राम मड़ैया बस्ती आदित्यपुर में छापामारी के लिए पहुंचे थे! जहां बस्ती वासियों द्वारा महिलाओं द्वारा घेर लिया गया और काफी हो हंगामा होने लगा। इसके बाद वहां से किसी तरह जान बचाकर उत्पाद विभाग के दरोगा अखिलेश कुमार निकले और आदित्यपुर थाना को सूचना दी। आदित्यपुर थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि जाने से पहले सूचना दीजिए फोर्स भेज देंगे नहीं तो स्पॉट पर पहुंचकर ही सूचना दें ताकि कोई…

Read More

जमशेदपुर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिस्टल के साथ दो अपराधीयों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ललित मीणा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग की घटना घटीत हुयी थी जिस पर एक टीम घटित कर अनुसंधान आरंभ की गयी जिसमें इस क्षेत्र के रहने वाले पूर्व अपराधी शेख अफरीदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें वह स्वीकार किया कि उसने ही हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने बताया कि इस घटना में…

Read More

जमशेदपुर: भीषण गर्मी के बीच जुगसलाई क्षेत्र में गहराते जल संकट को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जुगसलाई और आसपास के इलाकों के सैकड़ों निवासी एकजुट होकर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे स्थिति और भी विकट…

Read More

सरायकेला: कपाली ओपी इलाके के हासाडुंगरी आमबगान में सोमवार शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार समेत पकड़ा। बालू-ईंट भंडारण के पास से गिरफ्तार युवक के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है। आशंका है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कपाली ओपी को खुफिया जानकारी मिली कि हासाडुंगरी आमबागान क्षेत्र में कुरता-पाजामा पहने एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। मामले की गंभीरता…

Read More