Author: A K Mishra

रांची : पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला एक मजबूत दायित्व है। पत्रकार की कलम जब चलती है तो वह केवल शब्द नहीं लिखती, बल्कि समाज की सच्चाई, पीड़ा, संघर्ष और उम्मीदों को सामने लाती है। इसलिए कहा जाता है कि पत्रकार की कलम बोलती है, जागरूक करती है और समय आने पर व्यवस्था को आईना भी दिखाती है। आज के दौर में पत्रकारों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। समाज में हो रही घटनाओं, भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय और जनसमस्याओं को उजागर करना पत्रकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। एक सच्चा पत्रकार सत्ता…

Read More

जमशेदपुर : टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा की शुरुआत गुरुवार को मांगो बस स्टैंड से की गई। इस नई बस सेवा का शुभारंभ विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक सरजू राय ने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिलेगी। बस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई, आरामदायक सीटें तथा टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में बस सेवा के मालिक अनुराग समेत मांगो बस स्टैंड के कई लोग…

Read More

सरायकेला : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजनों के हितों के…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच रेलवे के सिग्नल गुमटी तड़ित चालक और लगभग 10 मीटर काॅपर का तार चोरी हुई थी और सिग्नल गुमटी में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया था. इस संबंध में लगातार तीन दिन दिन से खुफिया रिपोर्ट जुटाए गए और कांड में संलिप्त दो लोगों को बीते रात चोरी के माल के साथ धर दबोचा गया. इनका नाम सूरज महतो और राकेश महतो है और ये दोनों विद्युत नगर के रहने वाले हैं. इनका पूर्व में भी विभिन्न थानों में अपराध का इतिहास रहा है. आज दोनों को रेल न्यायालय…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया है. रांची स्थित लोक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कहा कि संस्थान को राज्य में एक उत्कृष्ट और विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके. राज्यपाल ने ट्रस्ट से कहा कि वह ऐसी सेवा मॉडल तैयार करें, जिससे संस्थान को अधिक मात्रा में कॉर्पोरेट…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास कार्यों और तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण जून और मई महीने में टाटानगर से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है. इससे कोल्हान सहित नौ राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. जून में 11 से 15 तक रद्द रहेगी उत्कल एक्सप्रेस- चंपा स्टेशन के पास चौथी लाइन में सिग्नल और तकनीकी सुधार के लिए जून में लाइन ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण टाटानगर से रोज गुजरने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक अप-डाउन दोनों…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। खुले पेट्रोल पंपों के बाहर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कई बंद पंपों के बाहर भी लोग पंप खुलने की उम्मीद में लाइन लगाए खड़े नजर आए। पिछले दो दिनों से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के मुख्य गेट पर गुरुवार को कालिंदी परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चों के साथ लोग धरने पर बैठ गए और कंपनी के साथ- साथ झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2003 में विकास और रोजगार के नाम पर उनकी जमीन ली गई थी. उस समय नौकरी देने के बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन 13 साल बाद भी कई प्रभावित परिवार बेरोजगार हैं. जिन लोगों ने अपनी जमीन गंवाई, आज वही अपने हक के…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब के कारोबार चल रहा है। उत्पाद विभाग द्वारा भी जनता के आई वास करने और दिखाने के लिए कार्रवाई कर ,अपनी पीठ , कभी कभार थपथपा लेती है। लेकिन इस बार भी कार्रवाई शुरू होने से पहले ही सूचना लीक हो गई, और सभी अवैध कारोबारी माफिया फरार हो गए। उत्पाद विभाग की टीम जब चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु के समीप ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया एवं हमसदा टोला पहुंची, तब तक अधिकांश शराब माफिया…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सीबीएसई 12वीं की घोषित रिजल्ट में गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. परीक्षा में स्कूल के कुल 22 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिनमें 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली राशि रंजन स्कूल टॉपर बनी हैं. जबकि 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली माननी प्रसाद द्वितीय टॉपर, 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सोहन डॉली तृतीय टॉपर रही. वहीं 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अनुभव गोस्वामी चतुर्थ टॉपर बने. नीट की परीक्षा देकर डॉक्टर बनना चाहता है स्कूल टॉपर- स्कूल के प्रथम प्रथम टॉपर राशि रंजन नीट की परीक्षा देकर एक…

Read More