Author: A K Mishra

Saraikela (संजीव मेहता) : आरआईटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी धर्म कांटा के समीप आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक बड़ा हादसा हो गया. धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से संपर्क में आ गया. संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर आग…

Read More

धनबाद : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद दो नंबर में हुए फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 27 मई की बताई जा रही है, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। मामले…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधायक, उनके प्रतिनिधि, जिला परिषद मेयर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश…

Read More

जमशेदपुर : बैंक पदाधिकारी के अलावे विशिष्ट वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पटमदा के द्वारा ई बैंकिंग पर विस्तार से चर्चा किया गया। जिसमें इन्होंने सर्वप्रथम भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया की उत्पत्ति किस प्रकार हुई इस पर प्रकाश डालें प्राचीन काल से बचत की महत्व पर प्रकाश डालें और घर की बैंकिंग अर्थात घर की बचत बैंक का स्थापना के बाद बैंकों तक कैसे पहुंचे इस पर भी प्रकाश डालें साथी प्राचीन काल में लोग मटके के अंडे में जो पैसा रखते थे वर्तमान समय में वह बैंकों में परिणत हो गया…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) :उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं लाभुकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले में निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों के खाद्यान्न स्टॉक, अभिलेखों एवं वितरण व्यवस्था का विशेष सत्यापन कराया जा रहा है. इसी क्रम में खरसावां प्रखण्ड अंतर्गत निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के खाद्यान्न स्टॉक के भौतिक सत्यापन एवं अभिलेखीय जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं. जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम सरजाडीह के निलंबित पीडीएस दुकानदार अशोक कुमार प्रधान (अनुज्ञप्ति सं.-03/87) के यहां 13,935 किलोग्राम चावल एवं 3,454 किलोग्राम गेहूं अवशेष…

Read More

रांची : झारखंड पुलिस ने उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के प्रमुख अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पकड़ लिया। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शामिल था और उस पर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से हथियार और जिंदा गोलियां भी बरामद कीं। एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार, अमृत पिछले करीब 16 वर्षों से सक्रिय था तथा कई हिंसक घटनाओं में उसकी भूमिका रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि…

Read More

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक हत्या की वारदात ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। छतरपुर थाना क्षेत्र के नगदारा गांव के पास सहायक शिक्षक उदय सिंह का शव मिलने से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया। उदय सिंह चिल्हो खुर्द गांव के निवासी थे और एक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। गांव के लोग उन्हें एक नेकदिल और सहयोगी इंसान के तौर पर जानते थे। वह जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराते थे, इसलिए समाज में उनकी अच्छी पहचान थी। परिजनों के अनुसार घटना से पहले उदय सिंह को…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित छोटा गम्हरिया के वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियों के फरार होने के मामले में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक स्वीकार की है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि एजेंसी द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण दोनों बच्चियां बालिका गृह से बाहर निकलने में सफल रहीं। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर वापस लाना है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार से पिता के साथ बकरीद का खरीदारी करने गयी 3 साल की बेटी लापता हो गयी जिसे 3 दिन बाद भी पुलिस ढूंढ नहीं पाई है. मानगों हयात नगर के रहने वाले पिता इम्तियाज ने बताया कि वह गांधी मैदान में फल का दुकान लगाते हैं मंगलवार 26 मई को बकरीद का खरीदारी करने के लिए 3 साल की बेटी आफरीन खातून को लेकर साकची बाजार गए हुए थे। खरीदारी के दौरान बेटी साथ में ही खड़ी थी इस बीच वे दुकानदार को पैसा देकर देखा की बेटी नदारत थी जिसके बाद पिता के…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा कंपनी की लीज नवीकरण प्रक्रिया से पहले विस्थापितों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के बैनर तले 18 मौजा के मूल रैयत, खतियानधारी आदिवासी एवं मूलवासी विस्थापितों ने सरकार और जिला प्रशासन से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। मंच की ओर से कहा गया है कि टाटा कंपनी की स्थापना के दौरान जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उनका पहले व्यापक सर्वे कराया जाए। इसके साथ ही विस्थापित प्रमाण पत्र, पुनर्वास, उचित मुआवजा, नौकरी तथा जमीन वापसी सुनिश्चित की जाए। मंच ने यह भी मांग…

Read More