Saraikela (संजीव मेहता) : आरआईटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी धर्म कांटा के समीप आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक बड़ा हादसा हो गया. धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से संपर्क में आ गया. संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर आग की लपटों से घिर गया. हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रहा है.





