Author: A K Mishra

जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न एसबीआई एटीएम में पिछले 10 से 15 वर्षों से सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत रहे हैं। पूर्व में WWSO कंपनी के अंतर्गत कार्य कर रहे थे। दिनांक 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया है। नई एजेंसी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना किसी वैध कारण के पुराने सुरक्षा कर्मियों को कार्य से हटा दिया गया है। जब हम लोग ड्यूटी की मांग करने जाते हैं, तो CISS कंपनी के लोकल समर्थक सोमनाथ सिंह के द्वारा हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट तथा घर से…

Read More

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत करनौती पंचायत के रानीसराय गांव स्थित पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना पर एक होटल में छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला और पथराव कर दिया, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं एक ड्राइवर और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बख्तियारपुर स्थित सीएचसी में इलाज करवाया गया। वही मौके पर बाढ़ एसडीपीओ-2 आशीष श्रीवास्तव, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा पहुंचे और मद्यनिषेध की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों की पहचान में जुटे हैं। मद्यनिषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने…

Read More

बाढ : उमानाथ धाम में एक बडा नाव हादसा हुआ था। नाव पर 14 लोग सवार थे. नाव किनारे लगने से पहले ही अचानक डूब गई नाव पर सवार 14 लोग में सात लोगों को बाहर निकाला गया था वहीं सात लोग लापता हो गए। जिसमें पांच लोगों का शव बरामद हुआ है। बाकी दो शव की खोज भी जारी है। एनडीआरएफ शव की खोजबीन में जुटी हुई है। वही अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जितने भी शव मिले हैं सभी के परिजनों को चार-चार लाख रुपया अनुग्रह राशि का चेक दे दिया गया है। बाकी शव मिलने…

Read More

जमुई : जमुई में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घायल शिक्षक गौतम दास मटिया पंचायत की मुखिया महामुनि देवी के पुत्र बताए जा रहे हैं, जो लखीसराय जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। जानकारी के मुताबिक गौतम दास रोज की तरह बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तभी बिशनपुर हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल शिक्षक…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और काले बादलों के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। वहीं बिजली आपूर्ति भी कुछ स्थानों पर प्रभावित होने की सूचना है। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। मौसम बदलने से…

Read More

रांची : झारखण्ड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान शंकर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद उरांव के रूप में हुई है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला है। घटना बीती रात करीब दो बजे की है। वह अपने नानी के घर जंगीपुर में ही रहता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार गोविंद उरांव बुधवार देर रात किसी व्यक्ति को बाईक से छोड़कर अपने नानी…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी नगीना बिल्डिंग में गुरुवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया. समारोहपूर्वक सम्पन्न हुए उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा, अधिवक्ता ओम प्रकाश, एस के स्वाईन समेत मौजूद कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक विशेष मेडिकल स्टोर श्रृंखला है. यहाँ आम जनता को…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा बस्ती में भाजपा नेत्री लक्की कौर का दबंगता थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन एक परिवार को निशाना बनाते हुए हमला कर रही है इस बार इसके द्वारा चापड़ से हमला कर एक ही परिवार के दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. घायल परिवार के अनुसार यह विवाद दिसंबर 2025 से शुरू हुई जब गुरुद्वारा बस्ती के नाले को लक्की कौर के द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर क्षेत्र के रहने वाले परविंदर कौर ने विरोध करते हुए जिला प्रशासन और टाटा स्टील को…

Read More

रांची :बाघमारा एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बीती रात करीब एक बजे कैलूडीह मैदान में कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर अंधाधुंध फायरिंग हुई। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में छाताबाद निवासी तौसिर्फ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है। वहीं नीतीश कुमार और एक अन्य घायल का इलाज कतरास में चल रहा है।…

Read More

दिल्ली (प्रतिक सिंह): देश की सर्वोच्च अदालत में जल्द नए न्यायाधीशों की नियुक्ति होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच प्रतिष्ठित कानूनी विशेषज्ञों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। यह निर्णय 22 और 27 मई को आयोजित बैठकों में लिया गया। अब इन नियुक्तियों पर अंतिम मुहर केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद लगेगी। सिफारिश किए गए नामों में मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस. चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी.…

Read More