Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और काले बादलों के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
Advertisement
आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। वहीं बिजली आपूर्ति भी कुछ स्थानों पर प्रभावित होने की सूचना है। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा और बारिश की संभावना जताई थी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।





