
- चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासक कार्यालय में बैठक, विस्थापित के मांगों का 19 सूत्री ज्ञापन विधायक ने प्रशासक को सौंपा
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
Author: A K Mishra
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना से जुड़े हिमांशु कुमार सिंह और उनके सहयोगी प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस प्रकरण में बिष्टुपुर थाना में भाजपा नेता एवं बार संचालक नीरज सिंह, सह-संचालक विनय कुमार सहित कुल 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर और गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे राम मंदिर के समीप स्थित…
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आदित्यपुर पुलिस ने टोल ब्रिज के समीप सुबह करीब 4:30 बजे एक संदिग्ध ओवरलोडेड हाइवा को रुकवाया, जो बिना नंबर प्लेट के अवैध बालू का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और उसे आदित्यपुर थाना परिसर ले आई। इस पूरे मामले के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान टोल ब्रिज के पास एक हाइवा…
सरायकेला : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की सरायकेला-खरसावां इकाई ने सोमवार को जिला समाहरणालय के बाहर बैठक कर जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एनएफएसए और ग्रीन कार्ड योजना के तहत वितरित खाद्यान्न का बकाया पारिश्रमिक, चना, नमक तथा सोना-सोबरन योजना के अंतर्गत धोती-साड़ी वितरण की लंबित राशि का भुगतान, ग्रीन चावल पर अतिरिक्त प्रोत्साहन और कोविड-19 अवधि के बकाये के शीघ्र निपटारे की मांग की गई। संगठन ने…
सरायकेला : सरायकेला जिले में एक पेट्रोल पंप के समीप स्थित भूमिगत बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आने से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना से आसपास मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। संभावित जोखिम को देखते हुए एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंप परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। समय पर की गई इस कार्रवाई से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की स्थिति नहीं बनी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार…
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे जिले में चर्चित केतन अग्रवाल मृत्यु प्रकरण की जांच में पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहगढ़ किले पर ले जाकर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया। अधिकारियों ने उससे उस स्थान की पहचान करवाई, जहां कथित तौर पर केतन को नीचे गिराया गया था। साथ ही यह भी समझाया गया कि वह वहां तक किस मार्ग से पहुंची और घटना के दौरान उसकी गतिविधियां क्या थीं। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य घटनास्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपी के बयान का मिलान करना था। जांच अधिकारियों के अनुसार, दूसरे आरोपी चेतन चौधरी…
रांची : इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर खेल जगत को हैरान कर दिया। ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलंड नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला जा रहा तीसरा और निर्णायक टेस्ट उनके करियर का अंतिम मुकाबला है। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में साथियों को अपने निर्णय से अवगत कराया और भावुक अंदाज में सभी से पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैच खत्म करने का आग्रह किया। मैदान पर प्रवेश करते समय दर्शकों, अंपायरों और खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। 35 वर्षीय स्टोक्स ने लगभग…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ स्वयं वाहन चलाकर जोन्हा फॉल्स पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झरने के मनोहारी वातावरण का आनंद लिया और आसपास मौजूद लोगों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विक्रेताओं से मौसमी फलों की खरीदारी कर उनका स्वाद भी लिया, जिससे क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अपनी मनोरम वादियों, घने जंगलों, जलप्रपातों और समृद्ध प्राकृतिक धरोहर के कारण देशभर के यात्रियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और…
रांची : झारखंड में मातृ एवं शिशु पोषण व्यवस्था एक बार फिर प्रशासनिक सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। राज्य के 24 में से 17 जिलों में कुपोषण की चुनौती पहले से ही गंभीर बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा छह माह से तीन वर्ष तक की आयु के लगभग 13 लाख बच्चों को लगातार तीन महीने से निर्धारित पोषण सामग्री नहीं मिल सकी है। अप्रैल, मई और जून के दौरान लाभार्थी इस सुविधा से वंचित रहे। जानकारी के अनुसार, पोषण सामग्री उपलब्ध कराने वाली तीन संस्थाओं का अनुबंध समाप्त हो चुका है।…
जमशेदपुर :जमशेदपुर के चर्चित इंस्पेक्टर फिर चर्चाओं में, मुख्यालय और सीएम तक पहुंची शिकायत, क्या कुछ होने वाला है, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और चौक चौराहे पर कई तरह के चर्चाएं चल रही है। क्षेत्र में बढ़ती छिंतई सहीत कई तरह की घटनाएं और चाकू बाजी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस मुख्यालय की निगाहें अपने ओर खींच लिया है। पुलिस की मौजूदगी में हुई चाकूबाजी की घटना ने एक बार फिर थाना प्रभारी को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल…
Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर के हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है. राज्य सरकार की नई शिक्षा व्यवस्था के तहत सत्र 2026-30 से सरकारी कॉलेजों में साइंस की पढ़ाई अब हर कॉलेज में उपलब्ध नहीं होगी. नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में केवल ग्रेजुएट कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज में ही साइंस विषयों में नामांकन किया जाएगा. इन तीनों कॉलेजों में कुल 990 सीटें निर्धारित की गई हैं. अब तक शहर के चार सरकारी कॉलेजों में साइंस की पढ़ाई होती थी, लेकिन नई व्यवस्था के बाद एक कॉलेज से यह…