Author: A K Mishra

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के तीन थाना के नाम पर बालू माफियाओं से कौन कर रहा हैं वसूली बना क्षेत्रों में चर्चा का विषय। पुलिस और प्रेस मैनेज के नाम पर बालू माफियाओं से प्रति ट्रैक्टर, 3000 से 3500 और 407 से 5000 से 7 000 के बीच प्रतिमाह वसूली किए जाने की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस व प्रेस मैनेज करने की आड़ में माफियाओं से हर माह एक मोटी रकम की वसूली की जा रही है तीन थानों के लिए, एक ही व्यक्ति वसूली कर रहा है। गौरतलब है कि घाट से…

Read More

कहते हैं कि हर दौर अपने हिसाब से अफसर गढ़ता है। लेकिन कुछ अफसर ऐसे भी होते हैं जो इस “व्यवस्था” की चाल से कदम मिलाने के बजाय अपने उसूलों पर अड़े रहते हैं। शायद इसलिए लोग तंज कसते हैं—”वो साहब आज के दौर के लायक नहीं हैं।” कारण भी बड़ा “गंभीर” है। न खुद गलत करते हैं, न किसी की गलत फाइल पर आंख मूंदकर दस्तखत करते हैं। ऊपर से हद तो तब हो जाती है जब साफ कह देते हैं—”जहां करना है ट्रांसफर कर दीजिए, लेकिन गलत काम नहीं होगा।” आज के समय में यह संवाद किसी अपराध…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार का संकेत देते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने मंगलवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सड़कों पर उतरे। चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस बल की सतर्कता परखते हुए अपराधियों को सीधी चेतावनी दी। एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि “अपराधियों के सामने अब केवल दो ही रास्ते हैं—अपराध छोड़ दें या जिला छोड़ दें। यदि इसके बाद भी कोई कानून को चुनौती देगा, तो उसके खिलाफ…

Read More

रांची : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कनिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठ पद का स्वतंत्र दायित्व सौंपने की प्रथा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। वित्त विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद जारी निर्देश में कहा गया है कि झारखंड सेवा संहिता में ऐसी कोई वैधानिक व्यवस्था नहीं है, जिसके तहत कनिष्ठ अधिकारी को वरिष्ठ पद का पूर्ण प्रभार दिया जा सके। यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के बाद लिया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यदि किसी कर्मचारी से उच्च पद का कार्य कराया जाता है, तो उसे उस पद से…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त पारा शिक्षकों के हित में अहम निर्णय देते हुए कहा है कि नियमित नियुक्ति से पहले पारा शिक्षक के रूप में बिताया गया कार्यकाल भी पेंशन की गणना में शामिल किया जाएगा। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकल पीठ ने 44 सेवानिवृत्त इंटरमीडिएट प्रशिक्षित शिक्षकों की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को उनकी संपूर्ण सेवा अवधि का पुनर्मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित शिक्षकों की सेवा की गणना पारा शिक्षक के रूप में पहली नियुक्ति की तिथि से होगी। इसी आधार पर पेंशन, ग्रेच्युटी तथा अन्य सेवानिवृत्ति देयकों की नई…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित मानगो पुल पर मंगलवार सुबह एक युवक ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की. मौके पर तैनात टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समय रहते पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान कपाली निवासी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने के पीछे के कारणों का पता…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर सोमवार देर रात एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो भारी वाहनों के चालकों की जान चली गई। यह हादसा राजनगर-चाईबासा मार्ग स्थित रोला-खैरवनी मोड़ के समीप लगभग रात 12:30 बजे हुआ। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहन धधक उठे और चालक आग की लपटों में घिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक चालक की घटनास्थल पर ही जलने से मृत्यु हो गई। दूसरे चालक को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकालकर उपचार के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित…

Read More

जमशेदपुर : जो टूटकर भी न बिखरे वो दिल बनाए बैठे हैं हम अपनी हार को भी हौसला बनाए बैठे हैं उम्र भर तेरी मोहब्बत का भरम रखने के लिए हम तेरी याद का दिल में मकाँ बनाए बैठे हैं मुझको समंदरों ने डराया बहुत मगर फिर भी हम अपनी निगाहों में कई साहिल बनाए बैठे हैं क़दम थके हैं मगर हौसला अभी बाक़ी है हम अपनी राह में कुछ मरहले बनाए बैठे हैं वो ज़माने की निगाहों में बड़े होंगे मगर हम भी ख़ुद्दारी का इक आसमाँ बनाए बैठे हैं।

Read More

सरायकेला : आज बदलते जमाने के दौर में जहां हर तरफ नैतिकता का पतन होता दिख रहा है। हर व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ में बहता दिख रहा है ।ऐसे में एक अनुभवी तेज तरार और अच्छे प्रशासनिक पदाधिकारी का जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर होना जिला वासियों के लिए फख की बात है। ये पदाधिकारी हैं , सरायकेला खरसावां जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी। इनके आने से जिला वासियों में उम्मीद की किरण जगी है। लोगों का मानना है की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने…

Read More

दिल्ली( प्रतिक सिंह) : राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक अहम ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित रूप से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में एक साथ छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े गिरोह का खुलासा होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध पाकिस्तान समर्थित तत्वों तथा कथित आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े लोगों से होने…

Read More