Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित मानगो पुल पर मंगलवार सुबह एक युवक ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की. मौके पर तैनात टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समय रहते पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान कपाली निवासी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






