रांची : रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार में 1 अक्टूबर को भारत स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। राज भवन के अफसरो ने सभागार के मंच पर लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फोटो को हटवा दिया झामुमो ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झामुमो के महासचिव सुप्रियों भट्टाचार्य ने कहा कि यह अप्रत्याशित घटना है जब उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे से इतनी परेशानी है तो उनसे संवैधानिक संरक्षण कैसे मिलेगा। कई राज्यों में राजभवन पॉलिटिकल टूलकिट के रूप में काम कर रहा है । स्वार्थ और उद्देश्य के लिए काम कर रहा है वहां भी यही स्थिति बनी हुई है। राज भवन की भी अपनी परिधि है उसके भीतर की बात करनी चाहिए नहीं तो भ्र्म फैलेगा इधर विनोद पांडे बोल तस्वीर हटाने वाले पर कार्यवाही हो : झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि आर्यभट्ट सभागार के मंच से तस्वीर हटाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। राजभवन का यह रवैया ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में जाने वाले थे। उससे पहले सभागार से उनकी तस्वीर हटाना ठीक नहीं है। झामुमो जल्द ही राजभवन के रवैया का पर्दाफाश करेगी।

April 27, 2026 8: 24 am
Breaking
- महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी ने की महिलाओं से अपील, सूचना दें “होगी कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में होगी सुनिश्चित।
- यात्रियों की समस्याओं को लेकर स्टेशन में चला हस्ताक्षर अभियान
- जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी
- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी हादसा लगी जहाज में आग पैसेंजर अस्पताल में हुए भर्ती
- आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी
- 100 काम कर दो, 1 नहीं हुआ तो रिश्ता खत्म”, बदलते दौर की,यही कड़वी सच्चाई है जनाब!
- 1346 खिड़कियों वाला एमजीएम अस्पताल मे अब तक तीन मरीजों ने कूद कर दे दी अपनी जान, विभाग और सरकार अब तक है मौन।
- अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के संयुक्त छापेमारी अभियान से क्रेशर और खनन माफियाओं में मचा हड़कंप



