जमशेदपुर : लगातार चलाए जा रहे जमशेदपुर में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बिरसानगर थाना प्रभारी के मौजूदगी में ग्रामीण क्षेत्र में यह अभियान सुचारू से चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल मौजूदगी में बारीडीह मर्सी हॉस्पिटल चौक से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बड़ाबांकी पुलिया तक एंटी क्राइम जांच चला। इस दौरान उन्होंने दो पहिया वाहन से लेकर चार चक्का वाहनो की गहनता से जांच की।

इसे लेकर बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बारीडीह मर्सी चौक से लेकर बढ़ाबांकीं पुलिया तक हर एक वाहन की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार का अपराधी गतिविधियों को लेकर इस्तेमाल होने वाले सामग्री एक दूसरे क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा पहुंचाया ना जा सके।




