जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील की ओर से 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित की गई प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसके माध्यम से बताया गया कि सबसे ज्यादा 3 करोड़ राशि के इस टूर्नामेंट में कुल 75 खिलाड़ी है। जिसमें 62 प्रोफेशनल और अन्य लोकल खिलाड़ी है, जिन्हें टाटा स्टील उनके हुनर को निखारने के लिए सहयोग कर रही है। इसे लेकर टाटा स्टील रॉ मैटेरियल डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदरा रमम्म ने कहा कि, टाटा स्टील वर्ष में एक बार इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इसका मकसद है कि जिस तरह से क्रिकेट ख्याति प्राप्त है इसी तरह गोल्फ की ओर भी खिलाड़ियों का रुझान बड़े। उन्होंने यहा भी कहा कि अब तक वर्षों से चले आ रहे इस खेल में पुरुष के लिए ही प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी, लेकिन टाटा स्टील अब 8 जनवरी से महिलाओं के लिए भी यह प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इस खेल के उद्घाटन समारोह में क्रिकेटर कपिल देव भी पहुंचे थे जो एक गोल्फर भी है। उनके द्वारा कही बातों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कपिल देव ने कहा कि 22 वर्ष पूर्व क्रिकेट खेलने के लिए जमशेदपुर आए थे, लेकिन पहली बार वे गोल्फ खेलने के लिए जमशेदपुर आए है। जो काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

यहां का वातावरण पर्यावरण बहुत ही सुंदर है, इसके अलावा यहां के लोग भी काफी मिलनसार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्रिकेट से उनकी पहचान है उसी तरह गोल्फ से भी उनकी पहचान बने और क्रिकेट की तरह गोल्फ खेल को भी जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है,ताकि इस खेल के प्रति भी लोगों की रुचि बड़े। वही सुंदरा रमम्म ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वाकई यह खेल महंगा और अमीरों का खेल के रूप में जाना जाता है। लेकिन अब टाटा स्टील यह प्रयास करेगी, कि इस खेल को ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों तक पहुंचाएं ताकि शहरी के अलावा ग्रामीण खिलाड़ी भी इस खेल से जुड़ सके।




