सरायकेला (संजीव मेहता) : फुटपाथी विक्रेता संघ आदित्यपुर के दुकानदारों की एक बैठक बुधवार को जय प्रकाश उद्यान में हुई. जिसमें दुकानदारों ने फुटपाथी दुकानें उजड़ने से हो रही रोजगार की समस्याओं पर चर्चा की. दुकानदारों ने करीब 16 दिनों से दुकान न चलने पर चिंता जताई चिंता और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक दुकान लगाने की ननि से मांग करने की आवाज उठाई. बैठक में दुकानदारों ने नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह को आमंत्रित किया था. जिन्हें अपनी बातों से नगर निगम प्रशासन को अवगत कराने और तत्काल रोजगार की व्यवस्था कराने की मांग की. दुकानदारों की समस्याओं को सुनने के बाद पुरेंद्र नारायण ने कहा कि यह सत्य है कि गरीबों को समस्या हो रही या लेकिन दुकानदारों की भी गलती थी कि वे फुटपाथ पर स्थायी दुकानें लगा लिए थे जिससे आवागमन में आमलोगों को परेशानी हो रही थी.

लेकिन गरीब दुकानदारों के लिए अपने स्तर से ननि प्रशासन से बात करेंगे कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण मुक्त रखते हुए दुकान लगाने की अनुमति दी जाय. उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि यदि आपकी वजह से विधि व्यवस्था की समस्या होगी तो नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगी. उन्होंने दुकानदारों को आह्वान किया कि 24 दिसंबर को जय प्रकाश उद्यान में राज्य श्रम प्रशिक्षण एवं उद्योग मंत्री संजय यादव का आगमण हो रहा है आपलोग उनसे मिलकर भी अपनी समस्याएं जरूर रखें. इस मौके पर राजद नेता देव प्रकाश देवता, कुमार विपिन बिहारी, सावन गुप्ता आदि भी मौजूद रहे. बैठक में उपस्थित दुकानदारों में प्रशांत पांडेय, संतोष पांडेय, गौरांगो, गुड्डू, पिंटू, मनोज, दिलखुश, एसके करीम, सोमेश, जयराम, गौतम, अशोक, कृष्णा पोद्दार, राजू पोद्दार, मनीषा पोद्दार, सुनीता, विजय रजक, रवि दत्ता, भोला साह, सुरेश साह, जीतेन पोद्दार आदि मौजूद थे.




