सरायकेला (संजीव मेहता) : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सह उद्योग मंत्री संजय यादव के नगरागमन को लेकर कोल्हान के तीनों जिलाध्यक्ष ने तैयारी बैठक की. जिसमें पूवी सिंहभूम, सरायकेला एवं पश्चिमी सिंहभूम के राष्ट्रीय जनता दल के जिला के तीनों अध्यक्षों तथा तीनों जिलों के अंतर्गंत आने वाले प्रदेश पदाधिकारियों एवं साथियों ने हिस्सा लिया. यह बैठक आदित्यपुर स्थित प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव के राजद कार्यालय में संपन्न हुआ. बैठक की अध्यक्षता सरायकेला के राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. बैठक का संचालन पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने किया. बैठक में सभी सम्मानित पदाधिकारियों के द्वारा विचार विमर्श करने के बाद सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 24/12/2024 दिन मंगलवार को माननीय मंत्री नियोजन् शिक्षण एवं कौशल विकाश तया उद्योग विभाग झारखंड सरकार संजय प्रसाद यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा. जिसके लिए जमशेदपुर परिसदन में सुबह 9.00 बजे तीनों जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आने का आह्वान किया गया.

आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंज् शाह एवं श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह एवं वीरेंद्र यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनार्दन कुमार, प्रदेश सचिव योगेंद यादव एवं राजेश यादव, रमेश राय, हरिओम, बबन यादव, डीएन सिंह , कविलाश यादव, बैजू यादव आदि मौजूद रहे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष पशुपति नायक ने किया.




