Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
झारखंड विधान सभा के विधायक क्लब में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों की सभा में सुरेश बैठा को अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया.
Advertisement

उन्हें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने श्री बैठा को पद और सेवा का शपथ ग्रहण करवाया. वही सरायकेला खरसावां अखिल भारतीय धोबी महासंघ के पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया. जिसमें राजू रजक को अध्यक्ष, दुर्गाराम बैठा को महासचिव, एवं बंटी रजक को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
Advertisement




