रोहतास: रोहतास जिले के करगहर से है जहां डिभियां उच्च विद्यालय के परिसर में पान समाज के ‘हांको रथ हम पान हैं आंदोलन को धारदार बनाने के लिए तांती-ततवा समाज के जिला स्तरीय जनसभा आयोजित की।जन सभा में चार जिलों के हजारों लोग एकजुट हुए।

पान समाज (तांती-ततवा) समाज को फिर से आरक्षण देने की आवाज बुलंद की।लोगों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरक्षण वापसी करने की मांग की।राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने कहा कि 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में महारैली होनी है, इसमें 85 लाख पान समाज के लोग शामिल होकर अपनी जायज मांगों की आवाज बुलंद करेंगे। जो पार्टी आरक्षण देने की बात कहेगी उसका समर्थन किया जायेगा।पान समाज सिर्फ नारे लगाने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने व आरक्षण वापसी करने के लिए मैदान में उतरा है.




