सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती के लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुकेश गोराई (24 वर्ष), पिता सुबोध गोराई, निवासी सालडीह बस्ती, हनुमान मंदिर के समीप, से गिरफ्तार कर लिया है। वह आदित्यपुर थाना कांड संख्या 161/25, दिनांक 1 जून 2025 में नामजद अभियुक्त है।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस घटना को लेकर वादी दीपांकर भुइयां, पिता स्वदेश भुइयां, निवासी मांझी टोला, त्रिपुरारी कॉलोनी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार, मुकेश गोराई घटना के बाद से करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।






