बिक्रमगंज(रोहतास) : शनिवार की देर संध्या नगर के रेलवे स्टेशन समीप अजीत ऑडिटोरियम हॉल में “उन्नत बिहार विकसित बिहार ” थीम पर बिहार दिवस को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुर कझाई के प्राचार्य मनीष तिवारी एवं शिक्षिका दीप्ति कुमारी ने संभाला । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह,बिक्रमगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा,सूर्यपुरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार,नासरीगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत से मुख्य अतिथि समेत अन्य गणमान्य लोगों का अभिनंदन एवं वंदन किया गया । कार्यक्रम दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक ने बिहार के अस्तित्व का बखान किया । उसके उपरांत अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की पहले से तैयारी न होने के चलते दर्शकों में काफी उदासीनता देखी गई । वहीं कार्यक्रम स्थल पर कुछ कुर्सियां खाली पड़ी रही । आगे बताते चलें कि 22 मार्च दिन शनिवार को पूरे बिहार में हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में “उन्नत बिहार विकसित बिहार” थीम पर बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा था शनिवार को पूरा बिहार दूधिया रौशनी से जगमगाते हुए नजर आया लेकिन वहीं बात करें तो अनुमंडल कार्यालय के नए भवन में कोई रौनक नही देखी गई । वहीं दूसरी ओर नगर परिषद बिक्रमगंज का भवन दूधिया रौशनी से जगमगाते हुए देखा गया । जिसको लेकर स्थानीय नगर वासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है । कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए सभी प्रतिभागियों में से प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का चयन किया गया । जिसमें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया । मौके पर वरीय शिक्षक मोहम्मद शमशाद अली,मोहम्मद यूसुफ अफरीदी,आशीष पाठक,शिक्षिका ममता कुमारी, पिंकी कुमारी,राजकीय बुनियादी विद्यालय कझाई के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार,इंटर कॉलेज बिक्रमगंज के कृष्णा कुमार सहित अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंडों से आए सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका,बच्चे एवं अभिभावक लोग मौजूद रहे ।




