जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई, जहां सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रीको रोड नंबर 2 क्वार्टर नंबर L5 13 मे एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव बरामद किया गया. घटना को टाटा स्टील कंपनी के रिटायर्ड कर्मी रविंद्र प्रसाद सिंह ने ही अंजाम दिया जिन्होंने सुबह 6:00 बजे के लगभग सबसे पहले 55 वर्षीय अपनी पत्नी सरिता देवी पर कुल्हाड़ी से वार कर दी इसके बाद 31 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी और 30 वर्षीय रविशेख पर भी हमला कर निर्मम हत्या कर दी. बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व ही उसकी बेटी की विवाह की थी और वह गर्भवती थी जिसे लेकर वह मायके आई हुई थी.


घटना को अंजाम देने है बाद आरोपी ने खुद फोन से पुलिस को सुचना दी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते भारी संख्या मे लोग घर के पास जुटने लगे,वहीं सूचना पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस और एएसपी ऋषभ त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंचे जहां हत्या के बाद में घर में मौजूद आरपी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने सबसे पहले अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया था लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की लेकिन किस वजह से उसने हत्या की यह जानकारी नहीं दी. रविन्द्र के दो बेटा दो बेटी है जिसमे बड़ा बेटा और दो बेटी का शादी हो गयी थी, बड़ा बेटा और बेटी दिल्ली मे रहते है. जबकि छोटा बेटा माँ पिता के साथ रहता था और छोटी बेटी अपने ससुराल बारिडीह बस्ती मे रहती थी. फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पूरे घटनाक्रम की अनुसंधान में जुट गई है.




