जमशेदपुर : पिछले दिनों झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा वर्कर्स कॉलेज से साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई को बंद करने का फरमान जारी किया गया था जहां इस फरमान के बाद उसे कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहा है छात्रों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा था जिसे देखते हुए जेडीयू छात्र संघ के द्वारा सैकड़ो छात्र के समर्थन से उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए फरमान को वापस लेने की मांग की गई वहीं इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए छात्र नेता हेमंत पाठक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार छात्रों से उनके शिक्षा का अधिकार छेना का प्रयास कर रही है जहां वर्कर्स कॉलेज से अब साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई को बंद कर दिया गया है और यहां के छात्रों को लगभग 20 किलोमीटर दूर एलबीएसएम कॉलेज भेजा जा रहा है

जिस कारण छात्रों के आगे की पढ़ाई अब अंधकार में नजर आ रही है छात्राओं के घर वाले उनकी बेटी को इतनी दूर पढ़ाई के लिए नहीं भेजेंगे ऐसे में हम राज्य सरकार से अपने फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं वहीं वर्कर्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा दिशा प्रसाद का कहना है कि एलबीएसएम कॉलेज हमारे वर्कर्स कॉलेज से लगभग 20 किलोमीटर दूर है और इतनी दूर हमारे घर वाले शिक्षा प्राप्त करने के लिए नहीं भेजेंगे ऐसे में मुझको अपनी पढ़ाई अब बंद करनी होगी हम चाहते हैं कि हमारे पढ़ाई हमारे ही कॉलेज से पूरी हो




