Saraikela (संजीव मेहता) :16 और 17 मर्ड को लौह नगरी जमशेदपर में मिस इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस बात की जानकारी आज प्रेसवार्ता में दी गई है. इस आयोजन में मिस / मिसेज / मिस्टर एवं टीन एंड किड्स इंडिया एशिया 2026 चुने जाएंगे. यह आयोजन गर्व के साथ एम.वी. प्रोडक्शन द्वारा और स्काईवे करियर हब द्वारा किया जा रहा है. यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 16-17 मई 2026 को होटल क्रूज़, आदित्यपुर में आयोजित होगा. यह झारखंड का एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है जिसमें पूरे भारत से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करने के लिए एक साथ आ रहे हैं. इसमें प्रतियोगी पंजाब, बिहार, तमिलनाड (चेन्नई), महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य कई राज्यों का प्रतिनिधित्व करने आ रहे हैं.

इस वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशन के माध्यम से 500 से अधिक उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया, जिनमें से केवल 60 उत्कृष्ट फाइनलिस्टों को ग्रंड फिनाले के लिए चुना गया है.
प्रतियोगिता में 10-12 प्रारंभिक दौर शामिल हैं, जो व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा, मंच उपस्थिति और समग्र प्रदर्शन की परख करते हैं. इन दौरों के आधार पर फाइनलिस्ट टॉप 5 ग्रंड फिनाले राउंड में आगे बढ़ते हैं, जहाँ अंतिम विजेताओं का चयन किया जाता है.
विजेताओं को मिलेगाः
•क्राउन और ट्रॉफी
•डायमंड पेंडेंट
•2 लाख रुपये का अनुबंध गिफ्ट हैम्प्स
•रोमांचक करियर अवसर और बहुत कुछ
प्रेसवार्ता में MV PRODUCTION की MD सुश्री आविष्का चाँद ने बताया कि हमारा उद्देश्य राष्टीय स्तर पर सौंदर्य, प्रतिभा, आत्मविश्वास और सपनों का जश्न मनाने वाला एक भव्य मंच तैयार करना है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्काईवे करियर हब के निदेशक कर्मबीर सोनी ने कहा कि यह केवल सौंदर्य की ही प्रतियोगिता नहीं बल्कि इसमें प्रतियोगी के आईक्यू और सामान्य ज्ञान की भी परीक्षा ली जाएगी. इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो उनसे करंट अफेयर् और आईक्यू टेस्ट के प्रश्र पूछेगी.
इस प्रतियोगिता में केवल MISS INDIA ही नहीं, बल्कि MRS INDIA, MRINDIA, TEEN INDIA ASIA एवं KIDSINDIA ASIA 2026 के प्रतिभागियों का भी चयन किया जाएगा.




