सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ निवर्तमान पार्षदों का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन और भूख हड़ताल शनिवार से शुरू हो चुका है. गंदगी से बजबजाती निगम कार्यालय के समीप दर्जन भर निवर्तमान पार्षद आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मगर नगर निगम में बैठे अधिकारियो की असंवेदन शीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व से सूचना होने के बाद भी नहीं अनशन स्थल पर बैठे साफ- सफाई नहीं कराई गई.

अनशन पर बैठे पूर्व पार्षदों ने बताया कि विगत दो वर्षो से निगम द्वारा अनाप- शनाप टैक्स वसूला जा रहा है. ना साफ- सफाई हो रही है,न जरुरी मूलभूत सुविधा मिल रही है.बोर्ड बैठक में पास हुए योजनाओं का शिलान्यास होने के बाद भी उन्हें अमली जामा नहीं पहनाया गया है.पूर्व पार्षदों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यह आंदोलन कब तक चलता है.




