सरायकेला : दिनांक 08.03.2026 को शाम से देर रात तक अड्डेबाजी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में कपाली ओ0पी0 पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त एवं जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान अलबेला गार्डन के पास एक संदिग्ध स्थिति में खड़ी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पुलिस को दिखाई दी।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उक्त वाहन के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।प्रारंभिक जांच के दौरान वाहन के इंजन नंबर एवं अन्य विवरण के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मोटरसाइकिल पूर्व में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

इसके पश्चात संबंधित अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है तथा वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। वाहन मालिक से संपर्क स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें वाहन बरामदगी की सूचना दी जा सके। फिलहाल बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। मामले की आगे की जांच जारी है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चोरी से जुड़े संभावित आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।




