आरा : बिहार के आरा के तनिष्क ज्वेलरी में हुई करोड़ो की डकैती ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दिया है, और राज्य सरकार की विधि व्यवस्था पर प्रश्न चीन्ह खड़ा कर दिया है । आरा के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया है. शीशमहल चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार सुबह लगभग 8 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई करते हुए सुरक्षा गार्ड का लाइसेंसी हथियार छीनकर लौटकर फरार हो गए.

प्राप्त जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी सुबह करीब सवा 10 बजे ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे. कुछ ही देर में उन्होंने सेल्समैन और गार्ड को गन प्वाइंट पर अपने कब्जे में ले लिया. विरोध करने पर सेल्समैन रोहित कुमार की जमकर पिटाई कर दी, जबकि गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज ठाकुर को धमकाकर उनका लाइसेंसी रायफल छीन लिया गया. इसके बाद अपराधियों ने दोनों फ्लोर पर जमकर लूटपाट की और साढ़े 10 बजे तक शोरूम में मौजूद रहे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लूटपाट के बाद अपराधी बड़े ही चालाकी से मौके से फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधी छपरा की ओर भागे हैं. इस डकैती में शामिल सात बदमाशों में से एक ने मास्क पहन रखा था, जबकि बाकी अपराधी बिना नकाब के थे.
बढ़िया अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गए हैं। वहीं
घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज, एएसपी परिचय कुमार समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने कुल कितने रुपये के जेवरात लूटे हैं. इस बड़ी लूट के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है.




