रांची : झारखंड पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राज्य की वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा कल अपने पद से सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके रिटायरमेंट के साथ ही राज्य में नए DGP की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार आज देर रात तक आधिकारिक तौर पर नए DGP के नाम की घोषणा कर सकती है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार गृह विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा। फिलहाल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर मंथन जारी है। DGP तदाशा मिश्रा का कार्यकाल को प्रशासनिक सुधार, बेहतर कानून-व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए याद किया जाएगा।

नए DGP के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी, जिनमें—
साइबर क्राइम से निपटना
संगठित अपराधों पर नकेल कसना
पुलिस बल के प्रशिक्षण को और आधुनिक बनाना
प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना
इन तीन नामों में से किसी एक को मिल सकती है कमान
हेमंत सोरेन सरकार अपनी नई नियमावली के तहत ही नए DGP की नियुक्ति करेगी। इसके लिए जिन तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार हुआ है, वे हैं:
अनिल पालटा
प्रशांत सिंह
एम.एस. भाटिया
उम्मीद है कि इन्हीं में से किसी एक को झारखंड पुलिस की कमान सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार 31 दिसंबर तक इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है। वही डीआईजी को आईजी और आईजी को एडीजी रैंक में भी प्रोन्नति मिल सकती है






