Advertisements
गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी बाजार में चोरों ने एक ज्वेलरी और बर्तन दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान का शटर और अंदर लगा ग्रिल गेट काटकर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखे लगभग 5 लाख रुपये के कीमती जेवरात जिसमें सोने की अंगूठी, चांदी के पायल, बिछिया और लॉकेट शामिल हैं उन सब पर हाथ साफ कर दिया हैं।
Advertisement

शातिर चोर इतने चालाक थे कि अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए। सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने शटर टूटा हुआ देखा, तो इसकी सूचना इसरी बाजार निवासी दुकान मालिक और सरिया पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।






