जमशेदपुर :बकरी चोरी करते-करते गिरोह बनाकर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के फिराक में जुटे 3 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह तीनों अपराधी मोहम्मद अयाज उर्फ फैजल, मोहम्मद अरशद और मोहम्मद अमान सभी मानगों के विभिन्न क्षेत्रों में ही रहने वाले हैं।
जिसमें मोहम्मद अरशद बकरी चोरी करने का मामले में जेल जा चुका है उसने ही गिरोह बनाकर रंगदारी वसूलने का के प्रयास में जुटा था। इसकी मंशा मनसा थी कि वे लोग मानगों में ही छोटे-छोटे कारोबारी से हथियार का भय दिखाकर है दिखा रंगदारी की वसूली करेंगे, इसे लेकर उनके द्वारा मुंगेर से एक देसी कट्टा भी खरीद कर लाए थे।

इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि i20 कार में तीन युवक मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर हथियार के साथ तीनों की गिरफ्तारी की गई और तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, चाकू बेसबैट बरामद की गई। पूछताछ में उनके द्वारा पूरे मामले की का खुलासा किया, पुलिस का मानना है कि उभरते हुए एक गिरोह को समय रहते निरस्त कर दिया गया।






