जमशेदपुर :जिला पुलिस का अग्नेयास्त्र पर सिकंजा कसने के कारण जमशेदपुर मे चापड़ मार की प्रचलन बढ़ गयी है. विगत 6 महीने मे दो दर्जन से ज्यादा चापड़ हमले की घटना घटित हुयी है, जिसमे कुछ की मौत भी हुयी है. जिसपर रोक लगाने पर जिला पुलिस लाचार है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा की चापड़ एक ऐसा अस्त्र है जिस पर पूर्ण रूप से लगाम नहीं लगाया जा सकता भले ही अपराधी इसका इस्तेमाल आसानी से कर रहे है लेकिन यह अन्य जरूरत की कार्य मे भी इस्तेमाल किया जाता है,

वैसे दुकानदारों से आग्रह किया गया है की इसे आसानी से बिक्री ना करे जरूरत पड़े तो पुलिस का सहयोग ले. उन्होंने कहा की 2025 -26 मे अग्नेयास्त्र के खिलाफ चलाये गए अभियान मे 170 अग्नेयास्त्र जब्त की है साथ ही पिस्टल रखने और इस्तेमाल करने के जुर्म मे कठोर सजा का प्रावधान किये जाने के कारण चापड़ वाली घटना मे बढ़ोतरी हुयी है जिस पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है.




