
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में रविवार रात को कुछ युवकों ने डोमिनोज पिज्जा की दुकान में हंगामा मचाया। दुकान में तोड़फोड़ करते हुए युवकों ने कर्मचारियों और मैनेजर की पिटाई की, युवकों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है।और दुकान के बाहर रखे गमले को भी तोड़ दिया। यह घटना देखकर दुकान के कर्मचारी ने साकची थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने लगे, लेकिन कर्मचारियों ने तीन युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इन युवकों को परसुडीह रेलवे फाटक के पास मां दुर्गा अपार्टमेंट के निवासी बताया गया है, जो कि सभी नशे में थे।
इस घटना में डोमिनोज पिज्जा के स्टोर इंचार्ज सितेश कुमार जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर साकची थाना ले गई। और उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।




