Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : बिरसानगर जॉन नंबर 8 में श्यामा काली मंदिर में मां विपत्ति तारिणी की प्रतिमा बिठाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज पूजा कर रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि माता से यही कामना करता हूं कि सभी को सुख समृद्धि शांति प्रदान करें। वही एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि माता की पूजा करने से सभी तरह के विपत्तियों का नाश होता है।
उन्होंने बताया कि माता की पूजा में फल फूल आदि सभी 13 प्रकार के चढ़ते हैं और आज के दिन उपवास भी करते हैं। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी माता विपत्ति तारिणी की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से और श्रद्धा विश्वास के साथ की जा रही है।
Advertisement




