Advertisements

Advertisement
सरायकेला : गम्हरिया-राजनगर मुख्य मार्ग पर देर रात 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लदे वाहन को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीमती विमला लकड़ा अधीक्षक उत्पाद सरायकेला के निर्देश पर की गई है।रात्रि गश्ती के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने 01 संदिग्ध वाहन की तलाशी की, उस वाहन से 25 पेटी पेट बॉटल शराब (किंग्स गोल्ड ब्लैक हॉर्स) बरामद किया गया। टीम ने घटनास्थल से वाहन चालक नेंगटासाई निवासी अनूप नंदी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
उत्पाद विभाग इस कारोबार के संचालक अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अनुसंधान कर रही है। उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब 225 लीटर के साथ महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया है।
Advertisement




