Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जल एवं स्वच्छता समिति पूर्वी सिंहभूम की और से डायरिया जागरूकता अभियान आरंभ की है. इसे लेकर झारखंड के सचिव राजेश शर्मा जिले के उपायुक्त और डीडीसी संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।इस मौके पर सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है.ऐसे में दूषित जल पीने से डायरिया जैसे संक्रमक बीमारी फैलने लगती है।
इसी को रोकथाम के लिए यह डायरिया जागरूकता रथ उपायुक्त कार्यालय परिसर से रवाना किया गया है यह रथ शहरी क्षेत्र के अलावा विभिन्न प्रखंड एवम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को डायरिया बीमारी की लक्षण और इसकी रोकथाम की जानकारी देगी।
Advertisement




