
सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम के नए प्रशासक के रूप में रवि प्रकाश ने बुधवार को बीती शाम प्रभार ले लिया है. प्रभार लेने के उपरांत उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बोले कि आदित्यपुर में जल संकट विकराल है, साथ ही यत्र तत्र कचरों का अंबार है इन दोनों समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने गुरुवार को सभी नगर प्रबंधकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी और पानी की कमी होने पर जुस्को से पानी लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वे एक राशि तय कर जल संकट से जूझ रहे अपार्टमेंट्स को भी पानी उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजना के कार्यो की समीक्षा कर वे उसमें गति प्रदान करेंगे ताकि जल्द से जल्द लोगो को पाइपलाइन के माध्यम से पानी मिल सके. उन्होंने अपनी दूसरी प्राथमिकता में पीएम आवास योजना के तहत बन रहे मकानों को शीघ्र लाभुकों को सौंपने की बात कही है।





