
जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में देबुन बगान में एक घटना ने गहरा विवाद पैदा कर दिया है। विवाद के बीच धर्मेंद्र सिंह और देवव्रत प्रसाद के बीच हाथापाई हुई, जिसमें मारपीट की बात आई है। इसके पश्चात्, दोनों ने आपस में फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है।विवाद की मूल कहानी यह है कि धर्मेंद्र सिंह ने अपने घर के बाहर स्थित एसबेस्टस निकालने की कोशिश की थी, जिसके विरोध में देवव्रत प्रसाद ने मना किया। और फिर मना करने के बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ के लोगों ने हाथापाई की और फिर आपस में फायरिंग की ।धर्मेंद्र ने इसके बाद कहा कि उन्होंने घटना के समय अपने घर पर ही थे और देवव्रत प्रसाद ने घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने देवव्रत पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद के सच्चाई को स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय क्षेत्र में अशांति बढ़ा दी है और समाज में चिंता पैदा की है।





