
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थानेदार इन दिनों क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार को लेकर काफी चर्चाओं में है। चौका थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध कारोबार धडले से बेखौफ हो रहे हैं। जिसको लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा गठित टीम ने चौक थाना क्षेत्र में छापामारी कर बड़े पैमाने पर दो शराब मिनी फैक्ट्री सहित कई गाड़ियों को पकड़ कर क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार का उद्वेदन किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा अवैध शराब की दो मिनी फैक्ट्री और कई गाड़ियों को पकड़ा गया है। जो लोगों के बीच यह चर्चाएं जोरों पर चल रही है कि इतने बड़े पैमाने पर बिना स्थानीय प्रशासन के संरक्षण के अवैध कारोबार नहीं हो सकते हैं। खैर आम जनों में जो भी चर्चा हो। लेकिन यह बात तो शीशे की तरह साफ है कि क्षेत्र के थानेदार को इतने बड़े पैमाने पर कारोबार के जानकारी ना होना यह बहुत बड़ी बात है, अगर जानकारी नहीं है तो, और जानकर अनजान है तो यह अलग ही बात है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।चौका थाना क्षेत्र के बांसा क्षेत्र में भी सूत्रों के अनुसार कई अवैध कार्य अभी भी जोरो से चल रहे है ।






