
जमशेदपुर : वॉलीबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी सह टाटा स्टील अधिकृत ट्यूब डिवीजन कंपनी में कार्यरत डी विजय कुमार को रिटायरमेंट होने पर कंपनी के कर्मचारीयो एवं उनके परिचितों ने पूरे गाजे बाजे के साथ उनकी विदाई दी। विदाई समारोह का उत्साह ऐसा था जैसे किसी दूल्हे की बारात निकल रही हो, काफी संख्या में कमेटी मेंबर कर्मचारी और उनके परिचित कंपनी गेट से लेकर बारीडीह स्थित उनके घर तक पहुंचे जहां उनके परिवार के लोग भी फूलमाला मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया , इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।वैसे तो किसी भी कंपनी में किसी न किसी का समय के अनुसार रिटायरमेंट होता रहता है लेकिन यहां का स्थिति कुछ और थी कारण यह था की है विजय कुमार साधारण कर्मचारी नहीं थे बल्कि बिहार शासन काल से मौजूदा झारखंड शासन में भी ये वॉलीबॉल के खिलाड़ी और नेतृत्व करता है इनकी जीवनी के बारे में बता दे की विजय कुमार 1970 से बॉली बॉल खेलना शुरू किए और 1971 में पहली बार जूनियर नेशनल टीम में शामिल होते हुए केरल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इसके बाद उनकी प्रतिभा को देखते हुए 1980 में ट्यूब डिवीजन कंपनी ने अपने खिलाड़ियों के लिए कप्तान बनाया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक दर्जन से ज्यादा नेशनल खेलते हुए अपनी टीम को जीत हासिल कराई , जिनकी प्रतिभा पर कायल होते हुए कंपनी ने जनवरी 1989 में कंपनी ने उन्हें अपने एस टी फिनिशिंग डिपार्टमेंट में सीनियर ऑपरेटिंग पद का प्रभार दिया यहां भी उन्होंने खेल की तरह कंपनी को प्रोडक्शन का मामले में कभी निराश नहीं किया और निरंतर आगे बढ़ते रहे और 35 वर्ष तक का कार्यकाल पूरा करते हुए रिटायरमेंट के दहलीज पर पहुंचे जहां उन्हें भव्य समारोह के साथ उनकी विदाई दी गई लेकिन विजय कुमार का कहना है कर्मी के तौर पर कंपनी से रिटायरमेंट जरूर हो गए लेकिन आगे भी वे अपने जूनियर कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए उनका मार्गदर्शन देते रहेंगे, वहीं उन्होंने यह भी कहा वर्तमान में टाटा स्टील वॉलीबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी है।
और झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के वे सदस्य है उनका प्रयास है की झारखंड ही नहीं पूरे देश के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन देने एवम भटके हुए युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे फिलहाल उनका कहना है कि उनका पहले इवनिंग खत्म हुआ दूसरा इवनिंग वे अपने परिवार के साथ सुखी संपन्न जीवन बिताने का कोशिश करेंगे वही कंपनी के यूनियन मेंबर और अन्य कर्मचारी और उसके परिचितों का कहना है विजय कुमार जैसा कर्मठ व्यक्ति हर क्षेत्र में कम ही मिलते हैं जो समाज सेवा से भी जुड़े रहते हैं ।






