Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सिद्दगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार के न्यू लाइन में एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार वह अज्ञात व्यक्ति है। क्षेत्र में घूम-घूम के प्लास्टिक चुनता था। दोपहर में वह एक दुकान के सामने आराम कर रहा था। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह नहीं उठा तो अगल-बगल के दुकानदारों ने उसे उठाने की कोशिश की,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कहा जा रहा है कि उसकी मौत लू लगने के कारण से ही हुई होगी।
बता दे इस वर्ष जिस तरह से प्रचंड गर्मी गिर रही है,उससे अब तक जमशेदपुर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग लू के चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं।फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement




