
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर आर आई टी गार्डन गार्डन सिटी के लोगों द्वारा शाम 4:30 बजे से 5:30 के बीच रेलवे स्टेशन पर उपस्थित आगंतुकों के बीच दही छाछ शरबत का वितरण कर लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाते हुए सामाजिक सेवा के प्रति एक अहम भूमिका निभाए जा रहे हैं। 6 June 2024 दिन गुरुवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर 4.30 बजे अपराह्न से 5.30 बजे शाम तक वहाँ पर आवागमन करने लोगों को दही छांछ पिलाया गया। लगभग 200 लोगों के बीच इसका वितरण किया गया।
सहारा गार्डन सिटी द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन तीसरी बार ताल केश्वर प्रसाद के पहल पर किया गया। इस कार्यक्रम में ताल केश्वर प्रसाद के साथ शिवा रॉय ,योगेंद्र कुमार टी के प्रसाद एवं अन्य सहयोगी साथियों द्वारा मिलकर सामाजिक कार्य की दिशा में ये एक अलग छोटा सा प्रयास करते हुए सामाजिक कार्य किया जा रहा है।




