
जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के पार्किंग से विगत कई दिनों से बाइक चोरी की घटना घटित हो रही थी, जिसे लेकर सीसीटीवी को खंगाल गया है।इसमें दो चोर पिछले कई दिनों से 3 से 4 बार पार्किंग से बाइक चोरी कर रहे थे। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मी सचेत हो गए और पार्किंग पर निगरानी करने लगे। इसी बीच गुरुवार के दोपहर में सीसीटीवी में दिख रहे हुलिया जैसा ही दो व्यक्ति पार्किंग में बैठे हुए थे। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन पर नजर रखना शुरू की। कुछ देर बाद दोनों ने वहां रखी एक बाइक को ले जाने की जैसे ही कोशिश करने लगे।
सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धड़ दबोचा और गार्ड रूम लेकर पहुंचे। जहां उनसे पूछ ताछ करने पर बताया कि वे लोग गम्हारिय के रहने वाले हैं, और एक का नाम दुर्गा महतो और दूसरे का नाम प्रदीप महतो है। इसके बाद दोनों को साकची थाना के हवाले कर दिया गया।




